CM अशोक गहलोत ने कहा, पक्ष-विपक्ष में मतभेद होने चाहिए, मन भेद नहीं

राजस्थान के नवनिर्वाचित विधायकों को संसदीय प्रक्रिया एवं कार्य व्यवहार की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम रविवार को राजस्थान विधानसभा में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि हम इस सदन में बैठकर जनता की समस्याओं का निदान करेंगे। 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं लोकसभा अध्यक्ष आेम बिरला का स्वागत करता हूं। उन्होंने राजस्थान का नाम रोशन किया है। हमें गर्व है कि उन्होंने हमारे इस सदन का गौरव बढाया है। बलराम जाखड भी यहीं से चुनकर लोकसभा अध्यक्ष बने थे। राजस्थान विधानसभा का इतिहास गौरवशाली रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पक्ष-विपक्ष में मतभेद होने चाहिए, मन भेद नहीं होने चाहिए। 

More videos

See All