सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं कार्यकर्ता: सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के मंत्रिमंडल से लियाकत समझौते के विरोध के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया और जनसंघ की स्थापना की। 1977 में इंदिरा गांधी के इमरजेंसी लगाने के विरोध में बनी जनसंघ पार्टी से होते हुए आज की भारतीय जनता पार्टी बनी। पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और जनता के बीच कार्यकर्ता सेतु का काम करते हैं। सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव और पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के मतदाताओं को जो अभी तक पार्टी के सदस्य नहीं हैं पार्टी से जोड़ने का अभियान बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड की दीर्घकालीन आवश्यकताओं को देखते हुए काम कर रही है। 

More videos

See All