75 प्लस के लक्ष्य के लिए मैदान में उतरें कार्यकर्ता : गुर्जर

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल में सभी ने विश्वास व्यक्त किया था, अब विधानसभा चुनाव में भी सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पार्टी द्वारा निर्धारित 75 प्लस का लक्ष्य हासिल करना है। यह लक्ष्य पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही हासिल किया जा सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आज पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है और सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर पहले की अपेक्षा 20 प्रतिशत सभी वर्गों के नए सदस्यों को जोड़ना है। मंत्री कृष्णपाल गुर्जर शनिवार को गांव बबैल में बबैल मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उसके उपरांत राज्य मंत्री गुर्जर ने गांव बुड़शाम में सिवाह मंडल व रोड़ धर्मशाला में बिचपड़ी मंडल की बैठक ली।
वहीं ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि पार्टी के कार्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार आगे किस तरह से गति देनी है और सदस्यता अभियान को किस तरह से सफल बनाना है, उसी को लेकर आज केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर यहां पर मंडल की बैठक लेने आए हैं। तीनों मंडलों की बैठक में विधायक महीपाल ढांडा के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज, जिला महामंत्री राममेहर मलिक, उपप्रधान तरूण गांधी व सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख रविंद्र भाटिया भी मौजूद रहे। राज्यमंत्री का मंडल अध्यक्ष सुदर्शन पराशर, गोविंद पहलवान व प्रवीन बाबी,चेयरमैन अजमेर मलिक, कृष्ण आर्य, संजय त्यागी, सरपंच राकेश अहलावत,विनोद खोतपुरा, विनोद निजामपुर, बिजेंद्र भैंसवाल, जोगिंद्र राजाखेड़ी, राकेश कुटानी आदि ने स्वागत किया। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने बताया कि किस तरह से मिस काल देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी है।

More videos

See All