कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर है। सभी पार्टियों ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए कमर कस ली है। इसी बीच  कैबिनेट मंत्री कविता जैन सोनीपत योग शिविर में पहुंची। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कल पेश हुए मोदी सरकार के 2019 – 20 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
इस दौरान कविता जैन ने कहा कि इस बजट से देश की जनता को बहुत कुछ मिलेगा। यह बजट देश के किसानों , गरीबों और मिडल क्लास वर्ग सभी के लिए खरा उतरेगा। इसके साथ ही कविता जैन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा राज में क्राइम कानून व्यवस्था चरमराई हुई थीं। उन्होनें कहा कि हुड्डा अपने राज में हुए मिर्चपुर कांड को याद करें। इसके साथ ही कविता जैन ने यह भी कहा कि विपक्ष के पास कुछ भी नही है, इस बार के विधानसभा चुनावों में बीजेपी 75 पार होगी।

More videos

See All