यमुनानगर से शुरु होगी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की रथ यात्रा

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरो पर है। विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी बीच हरियाणा लोक जनतांत्रिक पार्टी के संरक्षक  और पूर्व सांसद राजकुमार सैनी पानीपत पहुंचे।
यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजकुमार सैनी ने बताया कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आने वाली 7 जुलाई को यमुनानगर से रथ यात्रा निकालेंगे. जो कि 85 विधानसभाओं से होते हुए 31 जुलाई को समाप्त होगी। राजकुमार सैनी ने कहा कि अगले महीने अगस्त में 60 रैलियां करेंगे। जिसमें हर रोज दो रैलियां होगीं और फिर पार्टी के स्थापना दिवस 2 सितंबर पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

More videos

See All