आज से भाजपा का सदस्यता अभियान, एक साथ 29 हजार बूथों से होगी शुरुआत

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से भाजपा का वृहद सदस्यता अभियान शुरू होगा। शनिवार को राज्य भर में एक साथ 497 स्थानों की 29 हजार से ज्यादा बूथों पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। रांची में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, जमशेदपुर में रघुवर दास व गुमला में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अभियान का शुभारंभ करेंगे।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती प्रदेश भर में 29424 बूथों पर मनाने के बाद सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों व विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इस वृहद अभियान का शुभारंभ करेंगे। कहा, पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों से 25 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा। सात से नौ जुलाई तक प्रदेश में सघन सदस्यता अभियान चलेगा।
धर्मपाल सिंह : गुमला, प्रदीप वर्मा : जामताड़ा, समीर उरांव : घाघरा, विद्युत वरण महतो : जमशेदपुर, प्रणव वर्मा : गिरिडीह, हेमलाल मुर्मू : बरहेट, सुनील सिंह : चतरा, दीपक प्रकाश : हजारीबाग, अनंत ओझा : साहिबगंज, नवीन जायसवाल : जगन्नाथपुर, मनोज सिंह : चैनपुर, सुबोध सिंह गुड्डू : हिनू, रांची, मुनेश्वर साहू : गुमला नगर, नूतन तिवारी : पत्थरगांवा, सरिता श्रीवास्तव : धनबाद, गणेश मिश्र : निरसा बाजार, प्रतुल शाहदेव : लोहरदगा, प्रवीण प्रभाकर : पालाजोरी, मिसफिका हसन : पाकुड़, शिवपूजन पाठक : अपर बाजार रांची, संजय जायसवाल : सुखदेव नगर, बीडी राम : छतरपुर, लुइस मरांडी : दुमका, राज सिन्हा : सदर मंडल धनबाद, मेनका सरदार : बाघमारा, सीमा शर्मा : डोरंडा, राकेश भास्कर : हरमू।
सदस्यता अभियान के आंकड़ों को लेकर प्रदेश भाजपा में खासा मतभेद दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रांची में मीडिया से बातचीत में 22.45 लाख नए सदस्य बनाने की बात कही थी। जबकि हाल ही मेंं सीएम आवास में मुख्यमंत्री के साथ हुई भाजपा विधायकों की बैठक में 50-50 हजार सदस्य हर विधायक को बनाने का टास्क सौंपते हुए कुल 30 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वहीं, सदस्यता अभियान के एक दिन पूर्व प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा ने 25 लाख नए सदस्य बनाने की बात कही है।
 

More videos

See All