'जो मेरे और तेजस्वी के बीच आएगा उस पर चलेगा श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र': तेजप्रताप

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप ने शुक्रवार को एक विवादित बयान दिया है। अपने भाई तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम भाईयों की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हम दोनों के बीच जो आएगा उसपर श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।
उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, 'सोशल मीडिया में भी कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं कि अब दाल नहीं गल रही है। अलग हो गए हैं। धर के चीर देंगे। जो तेज और तेजस्वी और जो कृष्ण और अर्जुन के बीच आएगा उसके ऊपर श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।'

More videos

See All