तमाड़ भाजपा विस मंडल कोर कमेटी की बैठक में विशेष सदस्यता अभियान पर जोर

रविवार को तमाड़ विधानसभा के तीनों मंडलों की कोर कमेटी की बैठक राजबाड़ी में की गई। अध्यक्षता विधानसभा संयोजक कुमार महेंद्र नाथ शाहदेव ने की। तमाड़, बुंडू और अड़की मंडलों में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए मंडल स्तरीय प्रभारी मनोनीत किए गए। इनमें कुमार महेंद्र नाथ शाहदेव को राड़गांव के लिए बनाए गए। सहायक के रूप में अजित कुमार महतो को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार तमाड़ मंडल के लिए गोलक दास अधिकारी और दिलीप सेठ, बुंडू नगर के लिए विनय जायसवाल और राजेश उरांव, बुंडू ग्रामीण के लिए कपिल महतो और रमेश उरांव, अड़की मंडल के लिए संतोष साहू और रीता मुंडा आदि को सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए। इस दौरान बीजेपी के निर्देशानुसार प्रत्येक मंडलों के ग्राम-मोहल्ले में विशेष सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी में जोड़ा जाएगा। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक गांव में भाजपा कार्यकर्ता जल संरक्षण पर लोगों को जागरूक करेंगे और केंद्र सरकार के इस अभियान को धरातल पर उतरा जाएगा। इसके साथ ही विशेष सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक चौक-चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित के लोगों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

More videos

See All