MLA Akash Vijayvargiya Case : इंदौर में नगर निगम ने तोड़ा विवादित मकान

 नगर निगम रोड (गंजी कंपाउंड) स्थित विवादित मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुक्रवार सुबह शुरू हो गई। निगम ने कार्रवाई की सूचना जिला प्रशासन के एडीएम को दे दी थी। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में दो मंजिला मकान जेसीबी की मदद से गिराया गया। मौके पर 4 पुलिस थाना और एक महिला थाने की के 5 टीआई, रिजर्व बल सहित 100 पुलिसकर्मी मौजूद थे। नगर निगम के भवन अधिकारी असित खरे भी यहां मौजूद थे, जिनका उस दिन विधायक आकाश विजयवर्गीय से विवाद हुआ था।
निगम के बिल्डिंग ऑफिसर (बीओ) असित खरे ने बताया कि मकान में रहने वाले एक किराएदार भेरूलाल श्रीवंश ने खुद संपर्क कर फ्लैट की चाबी ली जबकि बुधवार को वह नहीं मिला तो निगम अधिकारियों ने उसके बेटे के स्कीम-78 स्थित घर पर जाकर नोटिस दिया था।

More videos

See All