महिलाएं बनाएंगी इनेलो की सरकार : सुनैना चौटाला

इनेलो की महिला प्रदेश प्रधान महासचिव श्रीमती सुनैना चौटाला ने भाजपा पर हल्ला बोलते हुए कहा है कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ओ की बात कहने वाली पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार बहन-बेटियों पर ही हो रहे हैं। अब महिलाएं भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं हैं और आधे हिस्से की हकदार महिलाएं भाजपा सरकार को गिराकर इनेलो की सरकार बनने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगी। श्रीमती चौटाला आज बृहस्पतिवार को पलवल में आयोजित इनेलो के महिला चुंदड़ी चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा देवी व पूर्व विधायक सरोज मोर बतौर विशेष अतिथि थीं जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो की महिला जिला प्रधान श्रीमती अनीता भारद्वाज ने की।

More videos

See All