उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बोले, जल्द किया जाएगा मंत्रिमंडल का विस्तार

बतौर मुख्यमंत्री सवा दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत जल्द अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में दो से तीन नए चेहरे शामिल कर सकते हैं। 
अभी मंत्रिमंडल में तीन स्थान रिक्त हैं। स्वयं मुख्यमंत्री ने पहली बार जल्द मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही है। 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में अधिकतम 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो सकता है। मार्च 2017 में मुख्यमंत्री बनने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नौ अन्य विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया। तब माना जा रहा था कि जल्द मंत्रिमंडल में रिक्त दो स्थानों को भी भर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 
पिछले महीने संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रकाश पंत के असामयिक निधन के कारण मंत्रिमंडल में एक स्थान और खाली हो गया। इस स्थिति में यह तय समझा जा रहा था कि जल्द ही मुख्यमंत्री कुछ नए सदस्यों को अपनी टीम में शामिल करेंगे। 

More videos

See All