कर्जदार किसानों काे बड़़ी राहत की तैयारी, सरकार उठा सकती है बड़़ा कदम व लाएगी खास स्‍कीम

कर्ज तले दबे हरियाणा के किसानों को जल्‍द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मनोहर लाल सरकार किसानों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। विधानसभा चुनाव की फील्डिंग सजाने में लगी भाजपा सरकार कर्जदार किसानों का ब्याज और जुर्माना माफ करने की तैयारी में है। इसके लिए वन टाइम सेटलमेंट स्‍कीम लाई जाएगी।
इस बारे में यमुनानगर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल घोषणा कर सकते हैं। संभावना है कि मुख्‍यमंत्री इस अवसर पर किसानों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की घोषणा करेंगे। इससे कर्जदार किसानों को भारी राहत मिलेगी।
प्रदेश में करीब 12 लाख किसानों ने सहकारी बैंकों से कर्ज लिया हुआ है। इनमें से करीब सात लाख किसान लंबे समय से कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं। डिफाल्टर की सूची में आ चुके इन किसानों की तरफ बैंकों की साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की रकम अटकी हुई है। इसी तरह लैंड मोर्गेज बैंकों से एक लाख 10 हजार 269 किसानों ने कर्ज ले रखा है। इनमें से 92 हजार 758 किसान डिफाल्टर हैं। दोनों ही बैंकों का किसानों की ओर मूल राशि के अलावा जुर्माना व ब्याज राशि बकाया है।

More videos

See All