अशोक गहलोत बोले, राहुल जी जल्द उत्साह से वापस आएंगे

कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि उम्मीद है कि राहुल जी जल्द ही उसी उत्साह और भावना के साथ नेतृत्व करने के लिए वापस आएंगे। हम वापस ऊंचाई हासिल करेंगे और राहुल गांधी के गतिशील नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी फासीवादी ताकतों को हराना जारी रखेगी। वह निश्चित रूप से अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे, क्योंकि पार्टी को उनकी आवश्यकता है।
उन्होंने लिखा कि लोकसभा चुनाव 2019 में हार एक सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए अकेले उनको जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। हम सभी उनसे आग्रह करते हैं कि वह खुद को इसके लिए जिम्मेदार न ठहराएं। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के राजनीतिक कौशल पर दृढ़ता से विश्वास करती है। उन्होंने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाई थी।

More videos

See All