भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट, आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी – करण दलाल

कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने विश्राम गृह में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भाजपा सरकार राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ षडयंत्र रच उनके ऊपर झूठे मुकद्दमें दर्ज कर रही है। प्रदेश में व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है, फिरौती की रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं, पुलिस भी अपराधियों के साथ मिली हुई है।
विधायक करण सिंह दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विकास कार्यो के नाम पर करोड़ों रूपए के घोटाले किए जा रहा हैं। उन्होंने बताया पलवल जिले में बुढ़ापा पेंशन बनाने के नाम पर 12 हजार रूपए की रिश्वत ली जा रही है, जिसमें अधिकारियों सहित भाजपा के नेता शामिल हैं।
बीपीएल सर्वे के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। बीपीएल का सर्वे सार्वजनिक रूप से करने की बजाय भाजपा नेताओं के दफ्तरों पर किया जा रहा है। जिले में सड़क निर्माण कार्यो में धांधलेबाजी की जा रही है। पहले से बनी हुई सीमेंटिड़ सड़कों पर तारकोल की सड़क बनाई जा रही है।

More videos

See All