CM अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, AAP नेता ने ट्ववीट कर दी जानकारी

 दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के मुखिया और AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह जान से मारने की धमकी दी गई है। यह जानकारी संजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से दी। संजय सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था चरमराती जा रही है। नफरत फैलाने वाले बेखौफ हैं। उनके मोबाइल पर एक फोन आया, जिसे उनके साथी ने उठाया। फोन करने वाले ने उन्हें और अर¨वद केजरीवाल को गाली के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उन्होंने जोड़ा, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे। उधर, संजय सिंह ने एक अन्य ट्विट में कहा कि मंदिर तोड़ना अक्षम्य अपराध है, कानून ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की आग को बुझाने वालों का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता है। यह समय हम सबकी परीक्षा का है। देश दिल्ली की तरफ देख रहा है। हम देश को अमन, चैन व भाईचारे का संदेश देंगे।
 

More videos

See All