पांच नेता भाजपा में शामिल, बराला बाेले- पार्टी में आने वालों को चुनाव में टिकट की गारंटी नहीं

हरियाणा में विरोधी दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल हाेने का क्रम जारी है। बुधवार को इनेलोे के चार नेता और एक कर्मचारी नेता भाजपा में शामिल हुए। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस मौके पर कहा कि दूसरे दलों के कई विधायक और नेता पार्टी में आने को तैयार हैं। भाजपा की नीतियों में आस्था जताने और प्रदेश के चहुंमुखी विकास की इच्छा रखने वाले तमाम नेताओं का पार्टी में स्वागत है, लेकिन किसी भी विधायक अथवा नेता को टिकट की गारंटी पर भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जितने विधायक अथवा पार्टी नेता पहले भाजपा में शामिल हुए, उनमें से किसी को भी टिकट का कोई वादा पार्टी ने नहीं किया है।
चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में सुभाष बराला ने पंचकूला से इनेलो के प्रत्याशी रहे कुलभूषण गोयल, इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रे तथा पात्र अध्यापक संघ हरियाणा के प्रधान राजेंद्र शर्मा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। युवा इनेलो नेता अनुराग खटकड़ तथा विकास धनखड़ी ने भी भाजपा का दामन थामा। सुभाष बराला ने संकेत दिया कि अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई और प्रमुख नेता भाजपा में शामिल होंगे।

More videos

See All