मंत्री के रूप में प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदेह हूं : बेदी

प्रदेश के सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शाहाबाद मेरी कर्मभूमि, देवभूमि है, अंतिम सांस तक शाहाबाद की सेवा करता रहूंगा, इसके लिए वह कृतसंकल्प व वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप में पूरे प्रदेश व विधायक के रूप में शाहाबाद क्षेत्र की जनता के प्रति वह जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि अपने चालू कार्यकाल में उनके प्रयास से शाहाबाद क्षेत्र के विकास पर अनुमानित 1500 करोड़ रुपए की राशि व्यय हुई है।  उन्होंने कहा कि भाजपा विकास कार्यों व ईमानदारी तथा पारदर्शिता के बूते पर हरियाणा में पुन: बहुमत की सरकार बनाएगी। भाजपा के राष्ट्रीयाध्यक्ष अमित शाह का लक्ष्य मिशन 80 मानकर पार्टी आगे बढ़ रही है। बेदी रविवार को अपने हूडा स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

More videos

See All