सांस्कृतिक आदान-प्रदान से सुदृढ़ होता है भाईचारा : जयराम ठाकुर

सांस्कृतिक आदान-प्रदान और छात्रों के विभिन्न राज्यों के शैक्षणिक भ्रमणों से न केवल उनका देश की समृद्ध व विविध संस्कृति से परिचय होता है, अपितु इससे राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को और सुदृढ़ करने में भी सहायता मिलती है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात बुधवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर में जम्मू और कश्मीर के छात्रों को सम्बोधित करते हुए कही। यह छात्र केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्‍टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत हिमाचल के दौरे पर हैं।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सार्वभौमिक पहुंच, समानता एवं गुणात्मकता, रोज़गारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देना और अध्यापन शिक्षण संस्थानों का सुदृढ़ीकरण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा न केवल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक है अपितु यह व्यक्ति में नैतिक मूल्यों का संचार भी करती है, जिससे वह एक उत्तरदायी और अच्छा नागरिक बनता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि पड़ोसी राज्य होने के नाते हिमाचल प्रदेश व जम्मू और कश्मीर में भौगोलिक और जलवायु सम्बन्धित समानताएं हैं और दोनों राज्यों के लोग परिश्रमी और विनम्र हैं।
 
 

More videos

See All