बसपा का आरोप, भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को दिया धोखा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर बसपा एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगी। भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया है। आज सभी वर्ग के लोगों में तेजी से असंतोष फैल रहा है। किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, युवा सभी इस सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
जिला पंचायत के डाक बंगले के परिसर में किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी के संचालन में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकार प्रदेश का विकास करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। भाजपा ढाई साल से प्रदेश में सरकार चला रही है, लेकिन एक भी ऐसी उपलब्धि नहीं है जिससे जनता को कोई लाभ मिला हो। प्रत्येक वर्ग आज इस सरकार से दुखी है। 

More videos

See All