कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाए : परमार

 भारतीय जनता पार्टी के छह जुलाई से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को सभी कार्यकर्ता मिलकर सफल बनाएं और अपने-अपने बूथ पर इसे उत्सव के रूप में मनाएं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने सोमवार को सुलह विधानसभा के सदस्यता अभियान 2019 को लेकर आयोजित कार्यशाला में यह बात कही।
उन्होंने ग्राम केंद्र प्रमुखों को विशेष कर इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को मिस कॉल के माध्यम से डिजिटल व मैनुअल सदस्यता करने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सुलह मंडल सदस्यता प्रभारी हरि दत्त शर्मा, सह प्रभारी सुखदेव मसंद, चन्द्रवीर, तनु भारती, रागिनी रूकवाल सहित मंडल के पदाधिकारी, ग्राम केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए उपस्थित रहे।

More videos

See All