झूठ बोलकर सत्ता में आई भाजपा: बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से हमें अपना मनोबल नहीं गिराना है। भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है। इसके लिए भाजपा को शर्म आनी चाहिए। भाजपा छोटे-छोटे वादों को भी पूरा नहीं कर पाई है। बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसे सभी मुद्दों पर विफल रही है। मरांडी सोमवार को शहर के आंबेडकर भवन में आयोजित झाविमो जिला कार्यसमिति की बैठक को सं बंधित कर रहे थे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती को लेकर विचार दिए। साथ ही, जनमुद्दों को लेकर लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पार्टी का सदस्यता अभियान चलाने और प्रखंडों में छोटी इकाई का गठन करने पर विचार-विमर्श किया गया। इस कार्य को जुलाई माह में पूरा कर लेने की बात कही गई।
मरांडी ने कहा कि हम जनता के लिए काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। जनता हमें जरूर मौका देगी। पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ और है। केंद्रीय सचिव सुरेश प्रसाद साव ने कहा कि विधान सभा चुनाव प्रदेश स्तर के मुद्दों के मद्देनजर होगा। इसमें जनता झाविमो को मौका देगी। जिलाध्यक्ष महेश राम ने कोडरमा लोकसभा में पड़ने वाले गिरिडीह के चार विस क्षेत्रों में पड़े मतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी
बैठक में बाबूलाल मरांडी के प्रति कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। मौके पर पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, गुरु सहाय महतो के अलावा चुन्नूकांत, नुनूलाल मरांडी, रजनी कौर, सत्यनारायण दास, मो. इकबाल, शोभा यादव, दिलीप वर्मा, कैलाश मंडल, अजय रंजन, अमरदीप निराला, सहदेव शर्मा, सिराज इमाम, विनोद वर्मा, राजेश जायसवाल, सुमन सिन्हा, सुरेश मंडल, बमशंकर उपाध्याय, आसमां खातून, महेंद्र प्रसाद वर्मा, साबिर अहमद खान, रवींद्र यादव, मो. इरफान अंसारी आदि उपस्थित थे।

More videos

See All