मॉनसून की देरी से किसानों ने की सीएम से 10 घंटे बिजली बढ़ाने की मांग

मॉनसून की देरी से समूचा हरियाणा बेहाल है। आपको बता दें कि अभी मॉनसून उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में अटका हुआ है। प्रदेश में मॉनसून की देरी के कारण खरीफ बिजाई लक्ष्य भी पीछे रह गया है।  किसानों का कहना है कि बिजली निगम 8 घंटे सप्लाई देने की बात कर रहा है, लेकिन इसे मॉनसून के आगमन तक 2 घंटे बढ़ाकर रोजाना 10 घंटे किया जाना चाहिए।  क्योंकि खरीफ फसलों को रिकॉर्ड गर्मी में बचाए रखना चुनौती बन गया है।
तो वहीं कृषि विभाग ने अधिकारियों को फसलों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं, ताकि सूखे की स्थिति पता लगने पर किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की जा सके। बताया जा रहा है कि 8 जिलों में 90 फीसदी, जबकि 3 जिलों में 80 फीसदी तक कम बरसात हुई है। जबकि मॉनसून सीजन के 31 दिन बीत चुके हैं।
प्रदेश में सूखे जैसे हालात बने है, किसानों की फसल सूखने की कगार पर है, किसान बोले हम पानी बचाने के पक्ष में है लेकिन फिलहाल दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं आने से किसान परेसान है। भारतीय किसान यूनियन पत्र के जरिए मांग की गई है कि किसान पानी बचाने के पक्ष में हैं। क्योंकि बिना पानी कुछ नहीं है। लेकिन मानसून की देरी के कारण फिलहाल वे गहरे संकट में हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि सीएम मनोहर लाल किसानों की पीड़ा समझेंगे और जब तक मानसून नहीं आता, तब तक बिजली की सप्लाई 2 घंटे और बढ़ा दी जाएं।

More videos

See All