जयपुर में हैवानियत, 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, भडक़े लोग

राजस्थान में सरकार चाहे अपराधियों पर लगाम लगाने के कितने ही दावे कर ले, लेकिन लगातार हो रही अपराध की घटनाएं उसकी पोल खोल रही है। अब एक बार फिर दिल दहलाने वाला केस सामने आया है। सोमवार शाम राजधानी के शास्त्रीनगर थाना इलाके में एक दरिंदे ने 7 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त बनकर आया था। उसने मासूम को अगवा कर लिया और और अमानीशाह नाले में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब दो घंटे बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में घर के बाहर फेंक कर चला गया। बच्ची को पहले कावंटिया अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जेके लोन अस्पताल रैफर कर दिया।

लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वे कांवटिया अस्पताल के बाहर जमा हो गए। गुस्साए लोगों को काबू करने के लिए पुलिस ने नजदीकी थानों से जाब्ता बुलाया। यहां तक कि आरएसी बटालियन की मदद भी लेनी पड़ी। लोग चाहते थे कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

More videos

See All