भाजपा बोली, कांग्रेस की राष्ट्रवाद परिभाषा टुकडे-टुकडे गैंग के साथ खडा होना

भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रवाद पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका राष्ट्रवाद टुकडे-टुकडे गैंग के साथ खडा होना है। आपको बताते जाए कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बैठक से लौटै अशोक गहलोत ने भाजपा पर लोकसभा चुनाव में देशभक्ति के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार से सबक नहीं सिख रही है। राहुल गांधी से मिलने के बाद अशोक गहलोत ने जो कहा वो दुर्भाग्यपूर्ण है। मोदी जी जीत गए हैं, लेकिन कांग्रेस सबक नहीं सिख रही है। कोई मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं दे रहा है तो ठीकरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर कांग्रेस फोड़ रही है।

More videos

See All