पुणे में 12 बिहारी मजदूरों की मौत पर मंत्री बोले- गरीबी नहीं शौक से होता पलायन, पहले भी दे चुके विवादित बयान

 बिहार में राजगार की कमी नहीं, लोग राजगार के लिए लोग राज्‍य से बाहर शौक से जाते हैं। ऐसा हम नहीं, हार के अति-पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह कह रहे हैं। वे महाराष्ट्र के पुणे में दीवार गिरने से 12 बिहारी मजदूरों की मौत के संदर्भ में बोल रहे थे। पुणे की उक्‍त घटना के बाद बिहार में रोजगार की कमी को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। मंत्री ने इसी को लेकर विवादित बयान दिया, जिससे सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। मंत्री विनोद सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं।
मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि राज्‍य से पहले जितना पलायन होता था, अब नहीं हो रहा है। बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। यहां रोगार की कमी नहीं। कुछ लोग गरीबी नहीं, शौक से भी बाहर चले जाते हैं। 

More videos

See All