महागठबंधन का कलह उजागर, विधानमंडल में अलग-अलग प्रदशर्न करते दिखे RJD-कांग्रेस

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्षी महागठबंधन का कलह उजागर हो गया। बिहार विधानपरिषद के सत्र के दौरान राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के नेताओं ने एक्‍यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्राेम या चमकी बुखार को लेकर अलग-अलग प्रदर्शन किया। पहले विपक्षी गठबंधन के नेता एक साथ प्रदर्शन करते थे।
विदित हो कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस और आरजेडी की राहें अलग हो सकतीं हैं। यह भी खबर आई कि तेजस्वी यादव कांग्रेस नेतृत्व से मिलकर गठबंधन को मजबूती देना चाहते हैं। लेकिन दोंनों दलों की अलग-अलग गतिविधियों को देखकर लगता है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। हालांकि, दोनों दलों के नेता महागठबंधन को अटूट बता रहे हैं।

More videos

See All