दिल्ली में स्कूलों के कमरे बनवाने में हुआ 2000 करोड़ का घोटालाः मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर घोटाला करने का गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में दो हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। मनोज तिवारी ने कहा कि एक आरटीआई से पता चला है कि स्कूलों में कमरों के निर्माण के लिए अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपये दिए गए थे जो केवल 892 करोड़ रुपये में बनाए जा सकते थे। टास्क दिए गए 34 ठेकेदारों में उनके भी रिश्तेदार शामिल हैं। भाजपा ने मांगा सिसोदिया का इस्तीफा दिल्ली भाजपा के आधिकारिक ट्विटर पर दी गई जानकारी के अनुसार, मनोज तिवारी ने मनीष सिसोदिया पर घोटाला करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस लोकपाल की बात केजरीवाल करते थे हम उसी लोकपाल को इस घोटाले की जानकारी देने जा रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि अच्छे से अच्छे होटल का कमरा भी ज़्यादा से ज़्यादा 5000 रुपए sq.ft से ज़्यादा का नहीं बनता लेकिन केजरीवाल सरकार स्कूल का कमरा 8800 रुपए sq.ft का बनवा रही है। यह दिल्ली की जनता के टैक्स का ऐसा दुरुपयोग है जो कहीं देखने को नहीं मिलेगा। प्रवेश वर्मा ने साधा केजरीवाल पर निशाना वहीं, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार कहती हैं की हमने शिक्षा बजट बढ़ाया है। क्या बजट इसलिए था कि इतना बड़ा घोटाला कर सके ताकि इस पैसे का इस्तेमाल चुनाव में कर सकें। उन्होंने कहा कि आलीशान बंगले में भी 2200 रुपए sq.ft से ज़्यादा का ख़र्च नहीं आता और दिल्ली सरकार 8800 रुपए sq.ft का कड़ी टुकड़ी का कमरा बनवा रही है।

More videos

See All