लोकसभा चुनाव में जितने वोट मिले, उतने सदस्य बनाएगी भाजपा

लोकसभा चुनाव में भाजपा को जितने वोट मिले हैं, उतने लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ा जाएगा। इसके लिए हाईकमान ने प्रत्येक जिले को अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने को कहा गया है। 
भारतीय जनता पार्टी देहरादून जनपद की कार्यकारिणी की बैठक में जुटे प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों और विधायकों ने उक्त बातें कहीं। नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि राज्य में पहले 15 लाख सदस्य थे, इस बार लक्ष्य 18 लाख का रखा गया है। इस मौके पर देहरादून जनपद के अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने हर सदस्य से इस अभियान में भागीदारी की अपील की। उन्होंने सभी मंडलों में सदस्यता प्रमुख व सहप्रमुखों को अभियान में विशेष जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। 
 

More videos

See All