चीन का जिक्र, राजनाथ बोले- बढ़ानी होगी चौकसी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन का जिक्र कर भारतीय नौसेना को समंदर में और चौकन्ना रहने को कहा है। विशाखापत्तनम के ईस्टर्न नेवल कमांड मुख्यालय में रक्षा मंत्री ने भारतीय नौसेना की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमारी 'ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी' का बेहद अहम हिस्सा है। इस दौरान रक्षा मंत्री ने विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के आईएनएस शिवालिक और सबमरीन सिंधुकीर्ति का भी दौरा किया। 
रक्षा मंत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय नौसेना हमारी ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा पड़ोसी चीन अक्सर समुद्र में कोई न कोई गतिविधि करता रहता है। मुझे लगता है कि समुद्री इलाके में हमें अपनी सतर्कता को और बढ़ाने की जरूरत है। भारतीय नौसेना समय के साथ इसी तरह और मजबूत होती रहेगी।' आपको बता दें कि चीन हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। कई बार चीन की पनडुब्बी के हिंद महासागर क्षेत्र में होने की खबरें भी आई हैं। ऐसे में गृह मंत्री का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है। 

More videos

See All