प्रदेश युवा कांग्रेस को झटका, चार ने पार्टी छोड़ी

प्रदेश युवा कांग्रेस को रविवार को बड़ा झटका लगा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव सहित सहित चार नेताओं ने अपने पदों के अलावा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है।
रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट पंकज बसोत्रा, राज्य महासचिव डॉ. साहिल शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक चेतन वांचू और जिला युवा कांग्रेस के प्रधान विश्व शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का प्रदेश में हार का मुख्य कारण पार्टी नेताओं की कश्मीर केन्द्रित नीतियां रही हैं।

More videos

See All