कांग्रेस नेता चाहते हैं कि दक्षिण से हाे पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, 120 पदाधिकारियाें ने इस्तीफा दिया

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे पर अड़े रहने के बीच कांग्रेस में नए अध्यक्ष काे लेकर सुगबुगाहट तेज हाे गई है। पार्टी के अंदरूनी सूत्राें के अनुसार अधिकांश कांग्रेस नेता चाहते हैं कि पार्टी का अगला अध्यक्ष दक्षिण भारत से हाे।
इसके लिए तलाश भी शुरू हाे गई है। सूत्राें के अनुसार केरल अाैर कर्नाटक से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नेता की तलाश की गई है, लेकिन अभी इस बारे में काेई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस बीच देशभर में कांग्रेस के विभिन्न पदाें से 120 पदाधिकारियाें ने अपना इस्तीफा साैंप दिया है। एडवाेकेट विवेक तन्खा ने कांग्रेस के लीगल अाैर अारटीअाई सेल के अध्यक्ष पद से गुरुवार काे ही इस्तीफा दे दिया था। 
राहुल गांधी ने दिल्ली के नेताअाें से कहा-  विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट हाें 
 
राहुल गांधी ने शुक्रवार काे हरियाणा के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीसी चाकाे अाैर अन्य नेताअाें से मुलाकात की। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावाें के लिए अभी से एकजुट हाेकर तैयारी करने काे कहा। इस बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने राज्य में पार्टी की सभी 280 ब्लाॅक समितियां भंग कर दी। उत्तर प्रदेश में लाेकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के कारणों की समीक्षा के लिए लखनऊ में तीन सदस्यीय अनुशासन समिति की शुक्रवार को बैठक हुई। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में इस समिति का गठन किया था।

More videos

See All