पश्चिम बंगाल के बर्धमान में टीएमसी व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पांच घायल

पश्चिम बंगाल के बर्धमान में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच शनिवार को हुई झड़प में पांच घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इधर, भाजपा व टीएमसी इस घटना को लेकर एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
झाड़ग्राम जिले के जामबनी में शनिवार की रात बदमाशों ने एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी। उसे पहले  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद स्थिति गंभीर होने से  उसे कोलकाता रेफर किया गया है। 20 वर्षीय युवक  भाजपा का कार्यकर्ता था।  भाजपा ने  आरोप लगाया है कि तृणमूल के गुंडों ने ही  उनके पार्टी कार्यकर्ता को गोली मारी है,  जबकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

More videos

See All