प्रियंका गांधी पर योगी आदित्‍यनाथ का पलटवार, बोले-यूपी में हार मिली इसलिए अंगूर खट्टे जैसा मामला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में बढ़े अपराध को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पलटवार किया है। योगी ने कहा है कि प्रियंका गांधी का ट्वीट अंगूर खट्टे होने का मामला है। प्रियंका गांधी की पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष यूपी से हार गए हैं। दिल्ली, इटली और इंग्लैंड में बैठकर सुर्खियों में बने रहने के लिए वे बयानबाजी करते हैं। मुख्‍यमंत्री ने मेरठ में हिंदू परिवारों के पलायन मुद्दे पर कहा कि कोई पलायन नहीं हो रहा है। 

प्रियंका गांधी ने पूछा था कि क्या प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार ने अपराधियों का सामने समर्पण कर दिया है? पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, 'पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर राज्य की बीजेपी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।' उन्होंने पूछा, 'क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?'

More videos

See All