भाजपा में भी जल्द ही मचने वाली है भगदड़, पार्टी के मूल कैडर से अन्याय कर रही है भाजपा- गीता भुक्कल

हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने इन दिनों कांग्रेस सहित दूसरे दलों के नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कहा है कि ठीक ऐसी ही भगदड़ अब भाजपा में भी मचने वाली है। कारण कि ऐसी स्थिति होने से भाजपा मे ही पिछले काफी लंबे समय से जुड़ा पार्टी का कार्यकर्ता नाराज है और वह भी अब दुखी होकर दूसरे दलों के सम्पर्क में है।
भुक्कल शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद मीडिया के रूबरू हो रही थी। भुक्कल ने कहा कि आज हरियाणा की सभी दस लोकसभा की सीटें व जींद उप चुनाव जीतने के बाद हरियाणा भाजपा व प्रदेश सरकार के मुखिया फूले नहीं समा रहे है। लेकिन साथ ही उन्हें इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि चुनाव जीतने वाले यह नेता भाजपा में कब शामिल हुए थे और उनका मूल रूप से लगाव किस पार्टी का रहा है।
भुक्कल ने कहा कि मौजूदा समय में हरियाणा के अन्दर कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। सीएम साहब इस पर कुछ जवाब देने की बजाय उलटा जिन लोगों की हत्याएं हुई है उनका क्राईम रिकार्ड खंगालने में लगे है। सीएम साहब को जवाब देना चाहिए कि भाजपा ने ही ऐसी अनेक सीटों पर ऐसे उम्मीरों का अपना प्रत्याशी बनाया है जिन पर दर्जनों मुकद्दमें है।

More videos

See All