मुख्यमंत्री ने जयन्ती वर्ष समारोह एक वर्ष बढ़ाने की घोषणा की

राजस्थान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर से हो रहे कार्यक्रमों की अवधि अब एक वर्ष और बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को शासन सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांधीजी के दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 150वीं जयंती से जुडे़ कार्यक्रम अब अक्टूबर 2020 तक आयोजित किए जाएंगे।

गहलोत ने कहा कि गांधीजी के विचार और कृतित्व इतना विशाल है कि एक वर्ष के कार्यक्रमों से ही उसका प्रसार सम्भव नहीं है। इसलिए हमारी सरकार एक और वर्ष तक गांधीजी के जीवन दर्शन से संबंधित गतिविधयां और समारोह आयोजित करेगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक बापू का अहिंसा, शांति, सादगी और सत्य का संदेश पहुंच सके। उन्होंने कहा कि यह बड़ा काम है, इसके लिए स्वयं सेवकों की सेना तैयार करनी होगी, जो पूरे मनोयोग से गांधी के विचारों का व्यापक प्रसार करे।

More videos

See All