छह जुलाई से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, मिस कॉल दे बन सकते हैं सदस्य

भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती यानी छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत भाजपा हर बूथ पर सौ नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेगी। मोबाइल नंबर 8980808080 पर मिस कॉल देकर सदस्यता ली जा सकेगी 
प्रदेश सदस्यता प्रमुख खजानदास ने महानगर कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि छह जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सदस्यता अभियान शुरू होगा। जिसमें बूथ पर सौ नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जाना है। वर्तमान में प्रदेश में यह संख्या लगभग 16 लाख है। उनका ये भी कहना है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को 2954835 मत प्राप्त हुए है। इसका मतलब है कि इन मतदाताओं को पार्टी का नया सदस्य बनाया जा सकता है।  

More videos

See All