मनोहर बोले- कांग्रेसी एक-दूसरे को गालियां देने में व्यस्त, अन्य दल पटरी से उतरे, भाजपा सबसे मजबूत

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का संगठन मजबूत है। कोई अन्य राजनीतिक दल संगठनात्मक तौर पर भाजपा के मुकाबले में नहीं है। कांग्रेसी एक-दूसरे को गालियां देने में व्यस्त हैं, जबकि अन्य राजनीतिक दल पटरी से उतर चुके हैं। मनोहर लाल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निपुण है। कार्यकर्ता संगठन की मजबूती में जुटे रहते हैं। इसी मेहनत का प्रभाव है कि आज भाजपा देशभर मेंं मजबूत होकर निखरी है। अकेले हरियाणा मेें पार्टी के 33 लाख कार्यकर्ता और 20 हजार सक्रिय पदाधिकारी हैैं। 
मनोहर लाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का लक्ष्य प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना होना चाहिए। पन्ना प्रमुख का यह महत्वपूर्ण दायित्व है। यह प्रयास सरकार के पक्ष में और सरकार की योजनाओं के बल पर आमजन में माहौल बनाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में माहौल था। लोग मोदी को चाहते थे। यही माहौल कार्यकर्ता को विधानसभा चुनाव में भी तैयार करना है।

More videos

See All