इनेलो को एक और बड़ा झटका, पार्टी जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता सतीश नांदल भाजपा में शामिल

जींद उपचुनाव के बाद इनेलो नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को इनेलो को फिर झटका लगा। रोहतक के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश नांदल भाजपा में शामिल हो गए। नांदल इनेलो की टिकट पर गढ़ी सांपला, किलोई से चुनाव लड़ चुके हैं। पिछले दिनों फरलो पर आए ओमप्रकाश चौटाला विशेष रुप से नांदल से मिलने उनके घर पहुंचे थे। नांदल का पार्टी छोड़कर जाना इनेलो के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

More videos

See All