राष्ट्रीय अध्यक्ष का मसला सुलझने तक हिमाचल कांग्रेस में बदलाव नहीं

काग्रेस हाईकमान ने निर्देश जारी किया है कि हिमाचल में प्रदेश काग्रेस कार्यकारिणी में बदलाव करने का काम दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला सुलझने के बाद ही होगा। प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने दिल्ली में आनंद शर्मा व वेणुगोपाल सहित कई काग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक की और शुक्रवार को दिल्ली से चंडीगढ़ लौट आए।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव में काग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी की जंबो कार्यकारिणी भंग होनी है। उसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राहुल गाधी को मनाने का क्रम जारी है। ऐसे में जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला हल नहीं होता है हिमाचल में काग्रेस कार्यकारिणी में कोई हलचल नहीं होगी।

More videos

See All