'फूट डालो शासन करो' की राजनीति कर रहीं ममता : मजुमदार

बंगाल सरकार के स्कूलों में मुस्लिम छात्र-छात्राओं के लिए अलग से भोजन कक्ष के निर्देश का भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्देश कभी भी मान्य नहीं होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुरू से तुष्टीकरण एवं विभाजन की राजनीति करती आई हैं। उनका यह निर्देश भी उसी राजनीति का हिस्सा है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे मुस्लिम छात्र-छात्राओं के लिए अलग से भोजन कक्ष तैयार करें। यह आदेश राज्य के उन सरकारी स्कूलों पर लागू होगा, जहा पर 70 फीसद या उससे अधिक मुस्लिम विद्यार्थी हैं। आदेश मेंउन सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के नाम मांगे गए हैं, जहा 70 फीसद से ज्यादा अल्पसंख्यक बच्चे पढ़ते हैं। इन सरकारी स्कूलों में अल्पसंख्यक बच्चों के लिए अलग से मिड-डे मील भोजन कक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया है।
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार ने राज्य सरकार के इस निर्देश को विद्यार्थियों में भेदभाव करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। वह जो कर रही है वह उनकी 'फूट डालो, शासन करो' की राजनीति है। स्कूलों में बच्चे एक साथ पढ़ते-लिखते हैं। एक साथ खेलते हैं। हिंदू-मुस्लिम एक परिवार की तरह रहते हैं लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ऐसे समाज को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।'

More videos

See All