मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर दौरे पर, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, रूट डायवर्जन

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था रहेगी। हैलीपैड को शाम से ही सुरक्षा घेरे में ले लिया जाएगा। डॉग स्कवायड समेत सभी टीमें लगातार चेकिंग करती रहेंगी। पूरे मेरठ जोन के नौ जिलों से पुलिस बल मंगाया गया है। छह कंपनी पीएसी, एक हजार सिविल पुलिसकर्मियों के अलावा यातायात पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी भी बुलाए गए हैं।शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचेंगे।

पुलिस लाइन में बनाए गए हैलीपैड पर सवा बजे पहुंचेंगे। हैलीपैड को तैयार कर लिया गया है। यहां पर पहले से ही सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही डॉग स्क्वायड भी तैनात कर दिया गया है, जो पूरे क्षेत्र की जांच कर रहा है।

पुलिस लाइन से सर्किट हाउस तक पहुंचने के लिए रास्तों की नाकाबंदी की जा रही है। मुख्यमंत्री के सर्किट हाउस तक पहुंचने तक पूरे रास्ते पर जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। दिल्ली रोड पर एक घंटे तक यातायात रोक दिया जाएगा।

सर्किट हाउस रोड पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए शहर की यातायात पुलिस के अलावा मेरठ जोन के सभी नौ जिलों से भी यातायात पुलिसकर्मी, महिला पुलिसकर्मी एवं लगभग एक हजार सिविल पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। साथ ही छह कंपनी पीएसी की लगाई गईं हैं।

पांच जोन और 12 सेक्टर बनाए गए
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम क्षेत्र को पांच जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। पांच जोन के लिए पांच एएसपी को प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक सेक्टर के लिए 12 डीएसपी लगाए गए हैं। 15 एसएचओ, 50 यातायात पुलिस कर्मी, छह कंपनी पीएसी, 1000 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। पूरे जोन के नौ जिलों की फोर्स को लगाया गया है।

More videos

See All