राजद लोकतांत्रिक में दो-दो कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी में कुल 47 पदधारी

प्रदेश राजद से अलग होकर नई पार्टी राजद लोकतांत्रिक का गठन करने वाले गौतम सागर राणा ने पार्टी को विस्तार दिया है। पार्टी ने कुल 47 पदधारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की पहली सूची जारी की है। कैलाश यादव और आबिद अली पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब प्रदेश अध्यक्ष राणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी में सात केंद्रीय उपाध्यक्ष, पांच केंद्रीय महासचिव, छह केंद्रीय सचिव बनाए गए हैं। 
शारदा देवी संसदीय बोर्ड, कमल पांडेय साहित्य प्रकोष्ठ, शब्बर फातमी प्रभारी तथा रामकुमार यादव कार्यालय सचिव बनाए गए हैं। योगेंद्र शर्मा रांची महानगर, अनिल राम हजारीबाग, गणेश वर्मा खूंटी, दिनेश बरला सिमडेगा, नीलकमल राय रामगढ़, मोहसीन अंसारी लोहरदगा, देवकांत रावत देवघर, ललन यादव गोड्डा, राजकिशोर यादव साहिबगंज, पंकज यादव जामताड़ा, सोमनाथ घोष पाकुड़ तथा सपन डे जमशेदपुर के अध्यक्ष बनाए गए हैं। 
उन्होंने मॉब लिंचिंग की घटना की निंदा की है। कहा कि इस संदर्भ में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन के नेताओं से बात करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। साथ ही सात सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी भी बनाई गई है।

More videos

See All