पिथौरागढ़ सीट के उपचुनाव में यह प्रयोग दोहरा सकती है भाजपा

 कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के कारण रिक्त हुई विधानसभा की पिथौरागढ़ सीट के उपचुनाव में भाजपा थराली के प्रयोग को दोहरा सकती है। पार्टी सूत्रों की मानें तो स्व.पंत के परिजनों में से किसी को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इस सिलसिले में पार्टी में गहनता से मंथन चल रहा है। 
हालांकि, प्रत्याशी कौन होगा, इस बारे में अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 57 सीटें जीतकर इतिहास रचा था। पिछले वर्ष थराली सीट से भाजपा विधायक मगनलाल शाह के निधन के बाद 28 मई को इस सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी ने स्व.शाह की पत्नी एवं तत्कालीन चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी को प्रत्याशी बनाया। चुनाव में मुन्नी देवी ने कांग्रेस के प्रो. जीतराम को हराकर यह सीट भाजपा के पास बरकरार रखी। 
अब कैबिनेट मंत्री पंत के निधन से विधानसभा की पिथौरागढ़ सीट रिक्त हो गई है। नियमानुसार इस सीट पर छह माह के भीतर उपचुनाव कराया जाना है। हालांकि, चुनाव में अभी समय है, बावजूद इसके भाजपा में प्रत्याशी को लेकर मंथन शुरू हो गया है। 
 

More videos

See All