मंडलीय समीक्षा के बहाने उपचुनाव पर निशाना साध रहे सीएम योगी आदित्यनाथ!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंडलीय समीक्षा को सियासी नजर से भी देखा जा रहा है। विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की पड़ताल के लिए मंडलीय दौरों को यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से जोड़ने की कोशिश की जा रही हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि, सीएम के कार्यक्रम ऐसे मंडलों में पहले लग रहे हैं जहां उपचुनाव होने वाले हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के साल 2017 में सत्ता संभालते ही मंडलीय समीक्षा का दौर शुरू किया था। इसके अलावा भी वह लगातार राज्य के कई जिलों में भ्रमण करते रहे थे। लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम आने के बाद जल्द ही 12 विधानसभा सीटों गंगोह (सहारनपुर), इगलास (अलीगढ़), रामपुर, प्रतापगढ़, गोविंदनगर (कानपुर), टूंडला (फिरोजाबाद), कैंट (लखनऊ), जैदपुर (बाराबंकी), मानिकपुर (चित्रकूट), बलहा (बहराइच), जलालपुर (अंबेडकरनगर) और हमीरपुर पर उपचुनाव होने वाले हैं। इनमें रामपुर से एसपी और जलालपुर से बीएसपी के विधायक सांसद चुने गए हैं। बाकी पर बीजेपी के विधायक एमपी बन गए हैं। 
 

More videos

See All