सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे झामुमो के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, किए गए सस्पेंड

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे झामुमो के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो। पार्टी नेतृत्व ने उनकी हरकत पर सख्ती दिखाते हुए उन्हें पद से निलंबित कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने इसी के साथ विधायक कुणाल षाडंगी और अमित कुमार को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।
पुलिस ने सोशल मीडिया फेसबुक पर हिन्दुओं की अराध्य मां दुर्गा के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के आरोप में गुरुवार की देर रात झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं हिंदूवादी संगठनों और दुर्गा पूजा समिति ने शुक्रवार की शाम अहम बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
फेसबुक पर मां दुर्गा पर भुवनेश्वर महतो की आपत्तिजनक टिप्पणी की बात फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे। रात दस बजे बड़ी संख्या में लोगों ने चक्रधरपुर थाने को घेर लिया। आक्रोशित लोगों भुवनेश्वर महतो को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। लोगों ने इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को दी। भाजपा नेता संजय मिश्र ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज की। उसके बाद चक्रधरपुर थाने की पुलिस ने इस शिकायत पर देर रात झामुमो जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो को गिरफ्तार कर लिया। सरायकेला में तरबेज अंसारी नामक युवक की चोरी के आरोप में पिटाई के बाद जेल में हुई मौत से गरमाए माहौल में झामुमो नेता के इस पोस्ट से कोल्हान क्षेत्र में नया विवाद शुरू हो गया है। 

More videos

See All