विकास चौधरी हत्याकांड -कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पुलिस के बीच झड़प, जमकर हुई धक्का-मुक्की, हालात तनावपूर्ण

हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की गुरुवार को की गई हत्या के मामले में शुक्रवार को सिविल अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और उनके समर्थक प्रदर्शन करते हुए सिविल अस्पताल के बाहर पहुंचे थे, जहां विकास चौधरी का शव रखा हुआ है। वे अस्पताल की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प हुई। बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। 
तंवर ने कहा कि विकास चौधरी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे
  1. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बड़ी साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुवार शाम 4 बजे पुलिस विकास चौधरी का शव देने को तैयार थी लेकिन परिजनों ने लेने से मना कर दिया था। लेकिन शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने शव मांगा तो पुलिस प्रशासन ने देने से मना कर दिया। इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। विकास के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस से कहा कि या तो डेडबॉडी दे दो नहीं तो इससे ज्यादा स्थिति बिगड़ेगी। 
    तंवर ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में हर रोज 6 से 7 मर्डर हो रहे हैं। 3 से 4 बलात्कार हो रहे हैं। कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। इस बीच सिविल अस्पताल के बाहर जुड़े समर्थकों ने बीजेपी सरकार और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

More videos

See All