विकास चौधरी हत्या : हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन

हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। पार्टी के प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या के खिलाफ कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता उसी जगह पर जमा हुए हैं जहा, गुरुवार को विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

बता दें, हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी। सेक्टर-9 में हमलावरों ने विकास चौधरी को 8 से 10 गोलियां मारी। विकास को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके से 12 खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विकास चौधरी पर दो हमलावरों ने फायरिंग की। फायरिंग उस वक्त हुई, जब विकास अपनी गाड़ी से जिम जा रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की तलाश में लग जुट गई है।

More videos

See All