यूकेडी के अधिवेशन में आठ प्रस्ताव पारित, सुनील ध्यानी बने महानगर अध्यक्ष

उत्तराखंड क्रांति दल की महानगर इकाई के अधिवेशन में आठ राजनीतिक प्रस्ताव रखे गए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष पद का भी चुनाव हुआ। इसमें सुनील ध्यानी सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
प्रेस क्लब में उक्रांद महानगर का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी ने किया। इस अवसर पर सदन में कार्यक्रम संयोजक सुशील ध्यानी ने आठ राजनीतिक प्रस्ताव रखे। इसमें तय हुआ कि देहरादून महानगर के 10 वार्डों में दल को मजबूत किया जाएगा। महानगर देहरादून में सभी आंदोलनकारी शक्तियों को साथ लेकर राज्य के मुद्दों को अस्थाई राजधानी में जीवट रखेगा। 
तय हुआ कि उक्रांद के नेतृत्व में राज्य आंदोलन में शामिल चिह्नीकरण से वंचित वास्तविक आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण प्रशासन से करवाएगा। देहरादून शहर की मजबूत यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था व सफाई व्यवस्था के लिए दल संघर्षरत रहेगा। राज्य बनने के बाद बाहरी व्यक्तियों की घुसपैठ देहरादून शहर में हुई है, जिससे अपराध बढ़ा है। 
 

More videos

See All