हिमाचल में निवेश करेंगे महिंद्रा व गोदरेज ग्रुप

 महिंद्रा व गोदरेज ग्रुप हिमाचल प्रदेश में निवेश करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुबई दौरे से लौटकर वीरवार को मुंबई में इन दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों को हिमाचल में पर्यटन व ऑटोमोबाइल क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने  महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद  महिंद्रा के साथ बैठक कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने  महिंद्रा  ग्रुप से पर्यटन, ऑटोमोबाइल व सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में निवेश करने का आग्रह किया।
आनंद  महिंद्रा  ने पर्यटन व रियल इस्टेट जैसे क्षेत्रों में निवेश करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि महिंद्रा ग्रुप ठियोग के कंडाधार में ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए 200 करोड़ रुपये निवेश करेगा जिससे 200 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। महिंद्रा ग्रुप हिमाचल में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत इलेक्ट्रिक बसें चलाने तथा सुगम यातायात व्यवस्था में भागीदार बनने की संभावनाएं तलाश रहा है।
महिंद्रा ग्रुप ने कूड़े से ऊर्जा बनाने में रुचि दिखाते हुए हिमाचल में निवेश करने की इच्छा व्यक्त की क्योंकि चीड़ के कोन व पत्तियों को ऊर्जा में परिवर्तित करने की अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान उद्योग मंत्री ब्रिकम ¨सह ने कूड़े से ऊर्जा बनाने वाली परियोजना के लिए महिंद्रा ग्रुप के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे शिमला व धर्मशाला जैसे शहरों में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में ऐसी परियोजनाएं शुरू करें। 

More videos

See All