मोदी ने बताया, गांधी जी के बंदरों का जापानी लिंक

पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान के साथ भारत के संबंधों की ऐतिहासिकता का जिक्र करते हुए महात्मा गांधी के तीन बंदरों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिन तीन बंदरों के जरिए बुरा न देखने, बुरा न सुनने और बुरा न बोलने की सीख दी थी, वे 17वीं सदी के जापान से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, 'जब हम दुनिया से भारत के संबंधों की बात करते हैं तो उसमें जापान का महत्वपूर्ण स्थान है।' 
जापान के कोबे में गुरुवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे संबंध सदियों पुराने हैं। हम एक-दूसरे की संस्कृति का सम्मान करते हैं। इसमें बापू का भी योगदान है। वह कहते थे कि बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो। लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि गांधी जी के तीन बंदरों की उत्पत्ति 17वीं सदी के जापान से जुड़ी है। 
ये तीन बंदर थे मिजारू जिसकी आंखें ढकी थीं और बुराई न देखता था। दूसरा, किकाजारू जिसके कान बंद थे और बुरा नहीं सुनता था और तीसरा इवाजारू, जिसका मुंह बंद था और वह कोई बुराई नहीं सुनता था। पीएम मोदी ने कहा कि इसके अलावा हम भाषा के तौर पर भी जुड़े हैं। हमारी भाषाओं के कई शब्द ऐसे हैं, जो एक जैसे हैं। 

More videos

See All